Breaking
April 2, 2026

छत्रपति संभाजीनगर: वंचित बहुजन आघाड़ी के नेता अफसरखान अब महापालिका चुनावी मैदान में

छत्रपति संभाजीनगर

छत्रपति संभाजीनगर ( औरंगाबाद ), दि.2 (इंडिया मंच न्यूज)
लोकसभा और विधानसभा चुनाओं में अपनी मज़बूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद अब पूर्व नगरसेवक एवं वंचित बहुजन आघाड़ी के वरिष्ट नेता अफसरखान महापालिका चुनाव में उतरने जा रहे है।

अफसरखान को जनता का भरोसा

छत्रपति संभाजीनगर

छत्रपति संभाजीनगर: रविवार को अफसरखान ने अपने ही एरिया बेगमपूरा में जन्मदिन के मौके पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ खुद का बर्थडे धूम-धाम से मनाया।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह बड़ा ऐलान किया कि वे प्रभाग क्रमांक 3 से महापालिका चुनाव लड़ेंगे। पहेले उन्होंने अपने बेटे को चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय लिया था, लेकिन जनता के जोरदार आग्रह और उनके प्रति बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए खुद चुनाव लड़ने का निर्णय लिया।

अफसर खान पिछले 20-25 वर्षों से महापालिका में नगरसेवक, विरोधी पक्ष नेता और वार्ड सभापति के रूप में सक्रिय रहे हैं।
वे AIMIM के कड़े राजनीतिक विरोधी माने जाते हैं। इम्तियाज़ जलील सहित अन्य उम्मीदवारों के खिलाफ वे दो बार चुनाव लड़ चुके हैं।
अब एक बार फिर से वे प्रभाग 3 में AIMIM और अन्य पार्टियों के सामने चुनौती खड़ी करने की कोशिश में हैं।

अफसरखान और वंचित बहुजन आघाड़ी

अफसरखान वंचित बहुजन आघाड़ी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. प्रकाश यशवंत आंबेडकर के वे सबसे लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते हैं। ऐसे में उनकी उम्मीदवारी लगभग तय मानी जा रही है।

जनता में पहचान

  • सरल व मिलनसार स्वभाव
  • इलाके में मज़बूत पकड़
  • जरूरतमंदों की मदत के लिए हमेशा तैयार
  • सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभाग

हाल की गतिविधियॉ

हाल ही में उन्होंने बेगमपुरा में अपने समर्थकों के बीच अपना जन्मदिन मनाया, जहाँ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
इसके साथ ही उन्होंने संकेत दिया की वे आने वाले महापालिका चुनाव में मजबूती से मैदान में उतरेंगे।
उनकी लोकप्रियता और जनसमर्थन के कारण आगामी चुनाव में उन्हें एक महत्वपूर्ण उम्मीदवार माना जा रहा है।
अब देखना दिलचस्प होगा के अफसरखान अपनी पकड़ इस बार बरकरार रख पाएंगे या मायोसी का सामना करना होगा।
इसपर आपकी क्या प्रतिक्रिया हैं, हमे कॉमेंट में जरूर बताए।

By indiamanch.in

My Name Is Nadim Devlana Maharshtra i am quick learner and honest person i am self motivated and PRICELESS boy i love playing cricket and listening music

Leave a Reply