Breaking
April 2, 2026

Khuldabad में ऐजास खान-आमिर पटेल की दमदार रैली; काँग्रेस उम्मीदवार आमिर पटेल

Khuldabad

Khuldabad में ऐजास खान:

Khuldabad

आज Khuldabad में ऐजास खान और आमिर पटेल के नेतृत्व में एक बड़ी रैली निकाली गई।
इस रैली में ऐजास खान के साथ साथ काँग्रेस के कुछ कार्यकर्ता भी मोजूद रहे,
इस कार्यक्रम को और अधिक राजनीतिक रूप से प्रभावशाली बना दिया।

Khuldabad

काँग्रेस उम्मीदवार आमिर पटेल Khuldabad

रैली में मोजूद काँग्रेस के अधिकारीक उम्मीदवार और खुद आमिर पटेल ने
जनता को सबोंधित करते हुए कहा-

हम Khuldabad के विकास के लिए एक मजबूत और पारदर्शी नेतृत्व देने के लिए
और ज्यादा मेहनत करेगे,सिर्फ जुमले बाजी नहीं करेगे,जो आज कहेगे आने वाले समय
वोह करके दिखाएगे, आमिर पटेल ने कहा जनता का सहयोग हमारे लिए सबसे बड़ी ताकत है।
ऐजास खान का रैली में आने से जनता का जोश और भी बढ़ गया।

जनता का उत्साह

हजारों समर्थकों की भीड़, नारेबाजी, ढोल-ताशों ने पूरे खुलताबाद में
चुनावी माहौल गर्म कर दिया।
रैली शुरू होते ही खुलताबाद की मुख्य सड़कें लोगों से भर गईं।

युवा, महिलाएँ और बुजुर्ग—सब आमिर पटेल के समर्थन में नारे लगाते नज़र आए।
कई लोगों ने कहा कि वे नगर में बदलाव और विकास की उम्मीद से आमिर पटेल के साथ खड़े हैं।

आमिर पटेल का बयान

खुलताबाद बदलाव चाहता है, और आज की रैली उस बदलाव की शूरवात है।
उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं-सड़क, पानी, रोजगार-पर तेजी से काम करवाने का वादा किया।
आमिर पटेल ने कहा की आने वाला चुनाव खुलताबाद के भविष्य को नई दिशा देगा।

ऐजास खान का रैली में आना उनके फेन के लिए बड़ा सपना था,
ऐजास खान जैसे ही Khuldabad में आए उनके चाहने वाले की भीड़ दुगना होगई,
ऐजास खान ने कहा के आमिर पटेल के वोट करिए,
ऐजास खान के आने रैली में बड़ा उत्साह देखने मिला।

ऐजास ने कहा लोगों की भीड़ ही इस बात का सुबूत है के आज हम चुनाव जीत रहे है।
रैली का आयोजन Khuldabad नगर परिषदे चुनाव को ध्यान में रखते हुए किया गया था।

आमिर पटेल ने अपने भाषण में कहा कि अगर जनता उन्हें मौका देती है,
तो वे विकास, स्वच्छता और जनकल्याण पर काम करेंगे।

मतदाताओं की प्रतिक्रिया

रैली में उपस्थित लोगों ने आमिर पटेल के प्रति उत्साह दिखाते हुए कहा कि वे बदलाव चाहते हैं।
कई नागरिकों ने यह भी कहा कि नगर में पानी, सड़क, सफाई जैसे मुद्दों पर सुधार हो
और इस रैली ने उस उम्मीद को फिर जगा दिया।
अपने संबोधन में आमिर पटेल ने कहा:

  • “Khuldabad शहर में पानी, सड़क, स्ट्रीट लाइट और सफाई जैसी बुनियादी
    सुविधाओं में बड़े सुधार की जरूरत है।”
  • “हम जनता की हर समस्या को प्राथमिकता देंगे

    चाहे वह स्वास्थ्य सेवा हो या रोजगार के अवसर।”
  • “युवा शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए स्पोर्ट्स ग्राउंड, स्किल डेवलपमेंट और छोटे
    व्यवसायों को सहयोग जैसे कदम उठाए जाएंगे।”

उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि वे राजनीति से ज्यादा विकास और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं।

कांग्रेस पदाधिकारियों की मौजूदगी

रैली में कांग्रेस नगर अध्यक्ष, कई स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और
सामाजिक संगठन भी शामिल हुए।
नेताओं ने कहा कि खुलताबाद में कांग्रेस की पकड़ मजबूत हो रही है
और जनता इस बार बदलाव के मूड में है।

महिलाओं और युवाओं की खास भागीदारी

इस रैली की सबसे खास बात थी महिलाओं और युवाओं की बड़ी उपस्थिति।
महिलाओं ने कहा कि वे शहर में सुरक्षा, पानी और स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाओं में सुधार चाहती हैं।
युवाओं ने रोजगार, खेल सुविधाओं और डिजिटल सेवाओं की मांग उठाई।

Khuldabad चुनाव का माहौल हुआ तेज

आमिर पटेल की इस रैली के बाद Khuldabad का चुनावी माहौल
और भी गरम हो गया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस रैली ने कांग्रेस कैंप को नई ऊर्जा दी है
और यह आने वाले चुनाव परिणामों को प्रभावित कर सकती है।

By indiamanch.in

My Name Is Nadim Devlana Maharshtra i am quick learner and honest person i am self motivated and PRICELESS boy i love playing cricket and listening music

Leave a Reply