छत्रपति संभाजीनगर
इस साल पवित्र रमजान का महीना मुस्लिम लोगों के लिए सबसे बड़ा और पवित्र महीना माना जाता है, रमजान का महीना इस साल २०२६ में शुरू हुआ, जो गर्मी के पहिले ही माह से शुरू हुआ,हमने आम लोगों से बात की और सर्वे किया कि धूप की वजह से रोजे में क्या दिक्कत आ रही है, कुछ लोगों का कहना है कि बिल्कुल तकलीफ नहीं है, ना पानी की कोई जरूरत न भूख । कई लोगों का कहना की ५ बजे बस थोड़ा पानी की कमी महसूस होती है, रमजान हमारे लिए एक पवित्र महीना है, इसमें चाहे पानी की प्यास लगे या भूख,लेकिन हर हाल में हमे रोजा रखना ही पड़ता है ,यह खुदा की तरफ से एक तोहफ़ा है, लोगों का कहना है कि इसमें जो इबादत वोह करते है, उसका १०० गुनाह उनको सवाब हासिल होता है
रमजान क्या कहता है

अपने खुदा की इबादत करता है, रोजा रखता है और ५ टाइम की नमाज पढ़ता है,इससे उनको खुदा की रहमत मिलती है, रमजान में जो वोह नमाज पढ़ते है उसका सवाब उनको १०० नमाज पढ़ने का मिलता है, यानि आम दिनों में जो सवाब मिलता है वह एक नमाज का बस एक ही सवाब,लेकिन रमजान में उसका सवाब बढ़ जाता है
रमज़ान में मुस्लिम की शॉपिंग
रमजान के महीने में हर इंसान अपने हैसियत के मुताबिक शॉपिंग करता है, चाहे वह कितना ही गरीब क्यों न हो,रमजान में मुस्लिम लोग अपने कमाई में से कुछ हिसा जकात का निकाल कर गरीब लोगों में देते,जिसकी वजह से गरीब लोगों को सहारा मिलता है, मुस्लिम लोगों में जकात देना भी फ़र्ज़ किया हुआ है, जिससे उनको यह अहसास हो के खुदा ने तुम्हें दौलत दी है, बहुत से मुस्लिम लोग जकात देते है जिसकी वजह से गरीब लोग अपने अपने हैसियत से कपड़ा खरीद पाते है,
इस साल शॉपिंग के लिए बहुत बड़ा बाजार लगा हुआ, सिटी चौक, पैठन गेट और शाहगंज में बच्चे बूढ़े और औरते की भीड़ ज्यादा नजर आ रही है, हर दुकान पर भीड़ दिखाई दे रही है, दुकान वालों से हमने बात की उनका कहना है कि चाहे दाम कितने ही हो,लेकिन लोग शॉपिंग करते ही है, कई जगह सस्ते दामों के कपड़े भी नजर आए, ईद के लिए हर इंसान अपने जरूरत के हिसाब से शॉपिंग करता हुआ नजर आ रहा है
कुछ ही दिनों के बाद ईद होने वाली है जिसकी वजह से सिटी का ट्रॉफिक ज्यादा बढ़ गया है,पुलिस कर्मचारी अपनी ड्यूटी अच्छे से करते नजर आ रहे है, ज्यादा भीड़ न हो इसके लिए उन्होंने जगह जगह अपना पहरा लगाया हुआ है,जिसके लिए शॉपिंग करना और आसान होगया है
खाने पीने के लिए बुड्ढीलाइन में ज्यादा लोग नजर आते है,तरह तरह के पकवान मार्केट में नजर आ रहे है,गर्मी की वजह से लोग ज्यादा फालूदा और जूस का मज़ा ले रहे है, इस साल हर चीज का रेट ज्यादा है,लेकिन लोग उसके बावजूद भी अपने अपने हैसियत की मुताबिक खर्च करते हुए नजर आ रहे है
रमज़ान मुस्लिम बिरादरी के लिए एक खुशी का महीना होता है और हर इंसान अपने अपने खुशियां बाट रहा है