New Land Rules:-
महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया है
जिसके तहत अब राज्य में एक या दो गुंठा जमीन की खरीद -बिक्री
कानूनी तौर से हो जाएगी
इस फैसले से जमीन से जुड़े गैर कानूनी लेन -देन पर रोक लगेगी
और आम लोगों के हित रक्षा होगी । महाराष्ट्र में
अबतक छोटे भूखंडों कम क्षेत्र वाली जमीन की रेजिस्ट्री नहीं हो पाती थी
महाराष्ट्र/जिसके कारण ऐसे सौदे गैर कानूनी तरीके से होते थे
और कई बार लोगों के साथ धोकाधड़ी के वारदात सामने नजर भी आए
अब इन नए फैसलों के अनुसार एक या 2 गुंठे जमीन की
खरीद बिक्री करते समय जरूरी प्रशासनिक अनुमति लेना, पंजीकरण कराना
और निर्धारित शुल्क जमा कराना अनिवार्य किया जाएगा ।
इसका फाइदा ग्रामीण और शहरी दोनों के लिए लाभदायक साबित होगा .

इससे होने वाले फायदे और इन बदलावों का आम जनता पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
इसकी पूरी जानकारी आज हम आपको देने वाले है ।
महाराष्ट्र में एक या 2 गुंठा जमीन की खरीदी और बिक्री को
कानूनी रूप से करना संभव होजाएगा ।
सरकार ने इस पर एक जरूरी फैसला लिया है
और जल्द ही इससे जुड़े नए नियम लागू किए जाएंगे ।
इस फैसले से अब गैर कानूनी तौर से खरीदी बिक्री पर रोक लगेगी
और छोटे भूखंड खरीदने वाले नागरिकों के हितों की सुरक्षा होगी ।
नए नियमों के पीछे का कारण
अब तक राज्य में एक या 2 गुंठे जमीन की रेजिस्ट्री और खरीद बिक्री को
गैर कानूनी माना जाता था ।
इस वजह से कई जगहों पर ऐसी ज़मीनों के सौदे को
गैर कानूनी तरीके से किए जाते थे , जिससे आम लोगों को
धोकाधड़ी का शिकार होना पड़ता था ।
अब सरकार ने कानूनी सुरक्षा प्रदान करने के लिए यह जरूरी कदम उठाया है
नए नियमों के मुख्य बिंदु
महाराष्ट्र सरकार के इस नए नियमों के तहत अब एक या 2 गुंठे जमीन की
खरीद बिक्री अब कानूनी रूप से मान्य होगी ।
इससे जमीन खरीदार और विक्रेता दोनों को
सरकारी सुरक्षा और वैधता का लाभ मिलेगा ।
प्रशासनिक अनुमति अनिवार्य :-
अब ऐसे छोटे भूखंड के खरीद -बिक्री करने से पहेले
ग्राम पंचायत या स्तानीय प्रशासनीक संस्था से अनुमति लेना अनिवार्य होगा
इससे से सभी लेन देन की सही तरीके से रिकॉर्डिंग होगी
और भूखंडों पर अवैध निर्माण को रोक जा सकेगा ।
पंजीकरण
सरकार की और से एक फिक्स शुल्क लिया जाएगा ।
यह शुल्क भरने के बाद ही जमीन का पंजीकरण संभव होगा ।
इससे सरकार को राजस्व प्राप्त होगा और सभी लेन देन की पारदर्शिता बनेंगे
ऑनलाइन का उपयोग
अब एक-दो गुंठे की के सौदे के लिए ऑनलाइन
प्रणाली शुरू किए जाने की संभावना है ।
इससे से सभी जानकारी डिजिटल रूप में
सुरक्षित रहेगी ,और लेन देन की पारदर्शिता बढ़ेगी ।
वर्ग 2 से वर्ग 1 में रूपांतर :
सरकार ने भोगवाट वर्ग 2 की ज़मीनों को वर्ग 1 में
परिवर्तन करने का निर्णय लिया है इस फैसले से ग्रामीण क्षेत्रों के
किसानों और अन्य नागरिकों को बड़ा लाभ मिलेगा ।
क्यू की अब वर्ग 2 की जमीन को वर्ग 1 करके
बिक्री करना और भी आसन होगा ।
इन नियमों से किसी और कैसे लाभ होगा ??
साधारण नागरिक :-
जो लोग घर बनाने या निवेश के लिए कम क्षेत्र की जमीन चाहते है,
वह अब बिना किसी धोका धड़ी के छोटे भूखंड खरीद सकते है वोह भी कानूनी रूप से
किसान और भूमिधारक :
जिन किसानों या भूमिधारक के पास अधिक जमीन नहीं है ,
अब वोह छोटे भूखंडों को कानूनी रूप से बेचकर
आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते है ।
सरकार और प्रशासन :
गैर कानूनी ज़मीन सौदे पर नियंत्रण होगा ,संपत्ति के रिकार्ड अपडेट रहेगा।
निकर्ष :-
यह निर्णय अब पूरे महाराष्ट्र में जमीन की खरीद -बिक्री के क्षेत्र में
एक क्रांतिकारी बदलाव लेकर आयेगा ।
छोटे छोटे भूखंड के लेन देन में और बढ़ोतरी आएगी
और आम नागरिकों,किसानों सभी को इसका सीधा लाभ मिलेगा ।
जल्द ही इन नियमों के लागू होने से
राज्य में जमीन के लेन देन में और कानूनी रूप से बढ़ोतरी नजर आएगी .

