मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना:(Ladki Bahin Yojana)
मुख्यमंत्री लाड़की बहिन योजना के अंतर्गत सभी लाभार्ती महिलाओं की (E-KYC) की प्रकिया पूरी हो चुकी है। इसके बाद सरकार द्वारा एक अत्यंत महत्वपूर्ण और तत्कालीन बदलाव लागू किया गया है।
बैंक विलय के कारण जीन महिलाओं का आधार से लिंक बैंक खाता किसी विलय हो चुकी पुरानी बैंक में हैं, उन्हे तुरंत नया बैंक खाता खोलना अनिवार्य है।

नया बैंक खाता खोलने के बाद:
उसे आधार से लिंक कराएं
मुख्यमंत्री लाड़की बहिन योजना में बैंक विवरण अपडेट कराएं
यदि यह प्रकिया समय पर पूरी नहीं की गई, तो आने वाली किस्तें रुक सकती हैं और योजना का लाभ बंद हो सकता है।
इसीलिए सभी संबधित लाभार्ती महिलाओं से अनुरोध है कि वे शीघ्र आवश्यक कार्यवाही पूरी करें, ताकि योजना का लाभ निरंतर मिलता रहे।
KYC क्यू जरूरी? (Ladki Bahin Yojana)
सरकार द्वारा सभी लाभार्ती की KYC अनिवार्य की गई थी ताकि यह समझाया जा सके की योजना का लाभ सही और वास्तविक पात्र महिलाओं तक ही पहुचें kyc के माध्यम से आधार कार्ड, बैंक खाता और अन्य विवरणों का सत्यापन किया गया है। इससे फर्जी लाभर्तियों को हटाने और सरकारी धन के सही उपयोग में मदद मिलती है।
महिलाओं ने समय पर अपनी kyc पूरी कर ली है, लेकिन kyc के बाद अब सरकार ने बैंक खातों को लेकर एक नया नियम लागू किया है, जिसपर ध्यान देना बहुत जरूरी है।
बैंक विलीनीकरण से जुड़ी समस्या
पिछले कुछ वर्षों में देश में कई बैंकों में मिला दिया गया है। ऐसे में बहुत- सी महिलाओं के बैंक खाते अभी भी पुरानि विलीन हो चुकी बैंकों के नाम पर दर्ज हैं।
हालांकि बैंक का नाम बदला हो या शाखा किसी दूसरी बैंक में शामिल हो गई हो, लेकिन सरकारी योजनाओं के भुगतान सीस्टम में कई बार ऐसे खाते निष्क्रिय या अमान्य माने जाते हैं। इसी कारण सरकार ने यह निर्णय लिया है की जीन लाभर्ती का बैंक खाता विलीन हो चुका हो या पुराने बैंक में है, उन्हे नया बैंक खाता खोलना अनिवार्य होगा।
किसे नया बैंक खाता खोलना जरूरी है?
यह नियम विशेष रूप से उन महिलाओं पर लागू होता है:
जिनका बैंक खाता किसी विलीन हो चुकी बैंक में है
जिनके खाते में पहेले से योजना की राशि आ रही थी लेकिन अब भुगतान अटक सकता है
जिनका आधार लिंक बैंक खाता पुराने IFSC कोड पर है
ऐसी सभी लाभार्ती महिलाओं को तुरंत नया बैंक खाता खोलकर उसे योजना के साथ जोड़ना होगा।
नया बैंक खाता खोलने के बाद क्या करें?
नया बैंक खाता खोलने के बाद यह काम करे।
नए बैंक खाते को आधार से लिंक कराएं
बैंक से सही (IFSC) कोड और खाता विवरण प्राप्त करें
मुख्यमंत्री लाड़की बैन योजना के पोर्टल या संबधित कार्यालय में नया बैंक खाता अपडेट कराएं
अपडेट की रसीद या पुष्टि संदेश सुरक्षित रखें (Ladki Bahin Yojana)
अगर बैंक खाता अपडेट नहीं किया तो क्या होगा?
सरकार ने साफ तौर पर यह चेतावनी दी है की:
यदि नया बैंक खाता समय पर अपडेट नहीं किया गया या आधार से लिंक नहीं किया गया है तो योजना की आगामी किस्तें रोक दी जाएंगी (Ladki Bahin Yojana)
लाभर्ती का नाम अस्थायी या स्थायी रूप से योजना से हटाया जा सकता है
दोबारा लाभ शुरू होने में समय और परेशानी हो सकती है
इसलिए यह बदलाव केवल औपचारिक नहीं बल्कि अत्यंत जरूरी है।
सरकार का उदेश्य क्या है? (Ladki Bahin Yojana)
सरकार किसी को योजना से वंचित करना नहीं चाहती बल्कि यह सुनिक्षित करना है कि :
पैसा सही खाते में पहुंचे
तकनीकी कारणों से भुगतान फेल न हो
महिलाओं को समय पर लाभ मिले
बैंक विलीनीकरण के कारण होने वाली समस्या से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है।
लाभार्ती महिलाओं से अपील (Ladki Bahin Yojana)
राज्य सरकार और संबधित विभागों ने सभी लाभार्ती महिलाओं से अपील की है की वे
अपनी बैंक खाते की स्थिति तुरंत जांचें
यदि खाता पुराना या विलीन बैंक मई हैं तो देर न करें
नजदीकी बैंक शाखा, CSC सेंटर या योजना कार्यालय में संपर्क करें
(Ladki Bahin Yojana)
महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है लेकिन योजना का लाभ निरंतर पाने के लिए नियमों और बदलावों का पालन करना जरूरी है, KYC के बाद बैंक खाता अपडेट करना अब जरूरी होगया है।
आप या आपके परिवार में कोई महिला इस योजना से लाभार्ती है तो आज ही बैंक खाते की जांच करें और जरूरत होने पर नया बैंक खाता खोलकर योजना में अपडेट कराएं। थोड़ी सी लापरवाही आपकी आने वाली किस्त रोक सकती है, इसलिए समय रहते सही कदम उठाएं। Ladki Bahin Yojana
