ब्रेकिंग न्यूज इंडिया मंच:-Malegaon

नासिक (Nashik) जिले के मालेगांव के डोंगराले क्षेत्र में 4 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी से लोगों में भारी गुस्सा, शहर में बंद और प्रदर्शन।
मालेगांव में 4 साल की बच्ची से रेप और हत्या के बाद बड़ा विरोध प्रदर्शन। आरोपी पुलिस हिरासत में, फास्ट-ट्रैक कोर्ट की मांग तेज। पूरी खबर पढ़ें
महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव
महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव शहर में 4 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे इलाके को हिला दिया है। डोंगराले गाँव में मासूम के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद लोगों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। BBC NEWS
शनिवार देर शाम बच्ची लापता हुई थी और कुछ घंटे बाद उसका शव संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया है, लेकिन जनता फांसी की सज़ा की मांग कर रही है।
रविवार को मालेगांव में बंद का ऐलान किया गया और बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। विरोध प्रदर्शन के दौरान कई जगहों पर आक्रोशित भीड़ ने नारेबाज़ी की और पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
क्या कहा सरकार ने?

घटना की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने भी संज्ञान लिया है। स्थानीय नेताओं और प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया है कि मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा ताकि आरोपी को जल्द सज़ा हो सके।
कोर्ट परिसर में भारी सुरक्षा के बावजूद गुस्साई भीड़ ने प्रदर्शन किया और न्याय की जोरदार मांग की। फिलहाल पुलिस ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है।
परिवार सदमे में है और स्थानीय लोग इसे “मानवता को शर्मसार करने वाली घटना” बता रहे हैं।
